भारत सरकार भारत सरकार

श्री ललित मेहता

नाम श्री ललित मेहता
पदनाम     सहायक निदेशक (रा.भा.)
वर्तमान तैनाती राजभाषा अनुभाग
जन्‍मतिथि 12th जुलाई, 1974
संपर्क नं. +91-11-23370898
ई-मेल lalit3[at]yahoo[dot]com, lalit[dot]mehta74[at]nic[dot]in
Image of श्री नरेश कुमार धीरन 

शैक्षिक अर्हता :

  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हिंदी में कला निष्‍णात (2013)
  • दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक (जाकिर हुसैन कॉलेज) (1994)

कार्य प्रोफ़ाइल :

  • अंग्रेजी से हिंदी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य एवं पुनरीक्षण का कार्य करते हैं।
  • संगठन में संविधान में राजभाषा से संबंधित उपबंधों तथा राजभाषा अधिनियम, 1963 एवं राजभाषा नियम, 1976 के विभिन्‍न उपबंधों के कार्यान्‍वयन से संबंधित कार्य करते हैं। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले आदेशों के अनुसरण में विभिन्‍न आवश्‍यक कार्यो का निष्‍पादन करते हैं। इसके अलावा संघ की राजभाषा नीति के कार्यान्‍वयन संबंधी विभिन्‍न आवश्‍यक कार्य तथा हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन, हिंदी पखवाड़ा/माह का आयोजन, राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की बैठक का आयोजन आदि का कार्य भी करते हैं।

विशेष उपलब्धियां :

  • वर्ष 2011 में केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो द्वारा संचालित तीन महीने के अनुवाद प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में "तीसरा स्थान" हासिल करने पर अनुवाद प्रशिक्षण पदक प्रमाण पत्र प्राप्त किया और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
  • 15 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2018 के दौरान आयोजित "स्वच्छता ही सेवा अभियान" को सफल बनाने में सराहनीय कार्य के लिए विभागाध्यक्ष से प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
  • सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 में सक्रिय भागीदारी और "सतर्कता: भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक हथियार" विषय पर निबंध और पोस्टर ऑनलाइन जमा करने के लिए विभागाध्‍यक्ष से प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
  • संगठन में हिंदी में तकनीकी शब्दावली (शब्दावली कार्य) लागू करने और तकनीकी साहित्य, ज्ञान और पारिभाषिक शब्दावली तैयारी करने सहित अंग्रेजी से हिंदी और इसके विपरीत अनुवाद कार्य के लिए विभागाध्‍यक्ष से वर्ष 2020 में अनुभव प्रमाण पत्र-सह-प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
  • संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप-समिति द्वारा इस संगठन का राजभाषा निरीक्षण तैयारी करने का कार्य, प्रश्नावली भरने और अन्य विविध कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में इस संगठन की टीम को सहयोग करने के लिए विभागाध्‍यक्ष से वर्ष 2021 में प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। राजभाषा कार्यान्वयन और राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने और तकनीकी शब्दावली बनाने में योगदान के लिए भी सराहना मिली, जिसकी मंत्रालय ने भी सराहना की।
  • हिंदी पत्रिका (नियोजन संदेश-2021) के 20वें संस्करण के संपादन और प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो इस संगठन की पहली ई-पत्रिका है और ऑनलाइन उपलब्ध है, तथा पत्रिका में "सहायक संपादक" के रूप में मूल्यवर्धन करने में भी योगदान दिया।

कार्यशाला/प्रशिक्षण में भाग लिया :

  • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र दिल्ली द्वारा दिल्ली में 06 से 07.10.2004 तक आयोजित कम्‍पोजिट पेरोल सिस्‍टम पर कार्यशाला में भाग लिया।
  • राजभाषा संस्थान दिल्ली द्वारा सोलन (हि.प्र.) में 25 से 27.04.2012 तक आयोजित तीन दिवसीय विशेष हिंदी कार्यशाला में भाग लिया।
  • राजभाषा कार्यवयन एवं प्रशिक्षण मिशन दिल्ली द्वारा माउंट आबू (राजस्थान) में 22 से 24.08.2013 तक आयोजित राजभाषा सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
  • राजभाषा सेवा संस्थान दिल्ली द्वारा ऊटी में 17 से 19.06.2015 तक आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और चिंतन शिविर में भाग लिया।
  • राजभाषा और प्रबंधन विकास संस्थान दिल्ली द्वारा कन्याकुमारी में 17 से 19.05.2016 तक आयोजित 30वें हिंदी सम्मेलन और कार्यशाला में भाग लिया।
  • सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान दिल्ली द्वारा आईएसटीएम में 17 से 18.10.2019 तक आयोजित वस्तु एवं सेवा कर पर कार्यशाला में भाग लिया।
  • सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद के माध्यम से केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा 01 से 03.09.2021 तक आयोजित जांच अधिकारी/प्रस्तुत अधिकारी के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

 

 

    महत्वपूर्ण लिंक